Thak Pratyay Parichay Udaharan

Thak Pratyay संस्कृत व्याकरण में ठक् प्रत्यय एक महत्वपूर्ण तद्धित प्रत्यय है। इसका प्रयोग मुख्यतः संबन्ध (related to) या युक्त (having/possessing) अर्थ प्रकट करने के लिए किया जाता है।

जब यह प्रत्यय किसी संज्ञा शब्द के साथ जुड़ता है, तो वह शब्द एक विशेषण (adjective) के रूप में बदल जाता है।

👉 सरल भाषा में —
“किसी वस्तु, गुण या विषय से सम्बन्ध बताने वाला शब्द” बनाने के लिए ठक् प्रत्यय का प्रयोग होता है।

ठक् प्रत्यय के अर्थ

ठक् प्रत्यय से बने शब्दों में सामान्यतः ये अर्थ निकलते हैं:

  • सम्बन्धी (related to)
  • वाला / युक्त (having)
  • किसी विषय से जुड़ा हुआ

📌 उदाहरण:

  • व्यवहार → व्यावहारिक (व्यवहार से सम्बन्धित)
  • विश्व → वैश्विक (विश्व से जुड़ा हुआ)
  • धन → धनिक (धन वाला)
  • पशु → पाशविक (पशु जैसा / पशु सम्बन्धी)
  • अणु → आणविक (अणु से सम्बन्धित)

Thak Pratyay प्रयोग के नियम

ठक् प्रत्यय के प्रयोग के नियम

1. यह एक तद्धित प्रत्यय है

अतः इसका प्रयोग केवल संज्ञा शब्दों के साथ होता है।

2. ठक् → “इक्” हो जाता है

जब ठक् प्रत्यय जुड़ता है, तो उसका रूप “इक्” हो जाता है।

👉 जैसे:
इतिहास + ठक् → ऐतिहासिक

3. प्रथम स्वर में वृद्धि (Vowel Change Rule)

ठक् प्रत्यय लगने पर शब्द के पहले स्वर में परिवर्तन (वृद्धि) होता है।

मूल स्वरपरिवर्तन
अ / आ
इ / ई
उ / ऊ
आर

📌 उदाहरण:

  • धर्म → धार्मिक
  • नीति → नैतिक
  • मूल → मौलिक
  • कृति → कार्तिक
  • अ /आ हो तो =आ …. मर्म +ठक् =मार्मिक(म का मा हुआ )
  • यदि..इ /ए हो तो = ऐ…. नीति +ठक् =नैतिक(नी का ई ऐ हो गया )
  • अगर..उ /ओ =औ….. भूमि +ठक् =भौमिक(भू का ऊ औ हो गया )
  • शब्द क प्रथम स्वर ऋ =आर् .. कृति =कार्तिक(कृ का ऋ आर हो गया )

ठक् प्रत्यय से बने शब्दों के रूप तीनों लिङ्गों में बनते हैं…

ठक् प्रत्यय

*ठक् प्रत्यय से बने शब्दों के रूप तीन लिङ्गों में..

अ /आ का आ में परिवर्तन

  • धर्म +ठक् =धार्मिक
  • कर्म +ठक् =कार्मिक
  • मर्म +ठक् =मार्मिक
  • पक्ष +ठक् =पाक्षिक
  • मास +ठक् =मासिक
  • शरीर +ठक् =शारीरिक
  • संसार +ठक् =सांसारिक
  • अध्यात्म +ठक् =आध्यात्मिक
  • नगर +ठक् =नागरिक
  • सप्ताह +ठक् =साप्ताहिक
  • कल्पना +ठक् =काल्पनिक
  • मंगल +ठक् =मांगलिक

इ /ई /ए का ऐ में परिवर्तन

  • नीति +ठक् =
  • दिन +ठक् =दैनिक
  • इतिहास +ठक् =ऐतिहासिक
  • विज्ञान +ठक् =वैज्ञानिक
  • वेद +ठक् =वैदिक
  • देव +ठक् =दैविक
  • देह +ठक् =दैहिक
  • सेना +ठक् =सैनिक
  • जीव +ठक् =जैविक
  • शिक्षा +ठक् =शैक्षिक

उ /ओ का औ में परिवर्तन..

  • भूमि +ठक् =भौमिक
  • बुद्धि +ठक् =बौद्धिक
  • भूगोल +ठक् =भौगोलिक
  • भूत +ठक् =भौतिक
  • मूल +ठक् =मौलिक
  • उद्योग +ठक् =औद्योगिक
  • पुराण +ठक् =पौराणिक

ऋ का आर् में परिवर्तन

  • कृति +ठक् =कार्तिक
  • वृत्ति +ठक् =वार्तिक
  • हृदय +ठक् =हार्दिक
  • वृष +ठक् =वार्षिक

ठक् प्रत्यय से बने शब्दों का वाक्य में प्रयोग…

  1. अद्य साप्ताहिक:अवकाशः अस्ति।
  2. लौकिकी उन्नतिः यशः वर्धयति।
  3. मानवस्य जीवने आध्यात्मिकी शिक्षा अनिवार्या अस्ति।
  4. धार्मिकाः जनाः धर्मम् एव आचरन्ति।
  5. वैज्ञानिकाः अन्वेषणे मग्नाः सन्ति।
  6. ते अस्माकम् हार्दिकं अभिनन्दनम् अकुर्वन्।
  7. रमेशः वार्षिक्यां परीक्षायां उत्तिर्णो अभवत्।
  8. वयम् भारतीय नागरिकाः सन्ति।
  9. कार्मिकाः कार्यं कुर्वन्ति।
  10. सुकरातः महान् दार्शनिकः अभवत्।

🔹 निष्कर्ष

ठक् प्रत्यय संस्कृत में अत्यंत उपयोगी प्रत्यय है, जो संज्ञा शब्दों से विशेषण निर्माण करता है और किसी वस्तु या विषय के साथ सम्बन्ध प्रकट करता है।
इसके प्रयोग में स्वर परिवर्तन (वृद्धि) का नियम विशेष ध्यान देने योग्य है।

मतुप और वतुप् प्रत्यय के लिये इसे देखिये

संज्ञा विधायक सूत्र के लिये इसे पढ़िए

अनीयर प्रत्यय के लिये इसे पढ़िए

प्रश्न दिन +ठक् =?

उत्तर.. दैनिक

प्रश्न……………. धर्म +ठक् जनाः धर्मम् एव आचरन्ति?

उत्तर.. धार्मिकाः

प्रश्न.. प्रथम +ठक् शिक्षा बाल्यतः एव भवति।

उत्तर.. प्राथमिकी

FAQ (Frequently Asked Questions)

1. ठक् प्रत्यय क्या है?

ठक् प्रत्यय संस्कृत व्याकरण का एक तद्धित प्रत्यय है, जिसका प्रयोग संज्ञा शब्दों के साथ “सम्बन्धी” या “युक्त” अर्थ में विशेषण बनाने के लिए किया जाता है।

2. ठक् प्रत्यय का प्रयोग किन शब्दों के साथ होता है?

यह प्रत्यय केवल संज्ञा शब्दों के साथ प्रयोग होता है।

3. ठक् प्रत्यय लगने पर क्या परिवर्तन होता है?

ठक् प्रत्यय लगने पर:

  • यह “इक्” में बदल जाता है
  • शब्द के प्रथम स्वर में वृद्धि (परिवर्तन) होता है

4. ठक् प्रत्यय से बने शब्द किस प्रकार के होते हैं?

ये शब्द विशेषण (Adjective) होते हैं और अपने विशेष्य के अनुसार लिंग, वचन और विभक्ति बदलते हैं।

5. ठक् प्रत्यय के उदाहरण बताइये

  • धर्म → धार्मिक
  • नीति → नैतिक
  • समाज → सामाजिक
  • विज्ञान → वैज्ञानिक

MCQ (Multiple Choice Questions)

1. ठक् प्रत्यय का प्रयोग किस अर्थ में होता है?

A. भूतकाल
B. सम्बन्धी ✔
C. आदेश
D. निषेध

2. “नैतिक” शब्द किससे बना है?

A. नीत
B. नीति ✔
C. नय
D. नित

3. ठक् प्रत्यय लगने पर क्या बनता है?

A. क्रिया
B. संज्ञा
C. विशेषण ✔
D. सर्वनाम

4. “धार्मिक” शब्द में कौन सा प्रत्यय है?

A. क्त
B. तव्य
C. ठक् ✔
D. ल्यप्

5. “मौलिक” शब्द का मूल शब्द क्या है?

A. मूल ✔
B. मोल
C. माल
D. मल

6. “वैज्ञानिक” शब्द किससे बना है?

A. ज्ञान
B. विज्ञान ✔
C. ज्ञ
D. विज्ञ

7. ठक् प्रत्यय किस प्रकार का प्रत्यय है?

A. कृत
B. तद्धित ✔
C. विभक्ति
D. उपसर्ग

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top