विशेषण की अवस्थाएं हिन्दी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है। भाषा में जब हम किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष या विशेषता को बताते हैं, तब विशेषण का प्रयोग करते हैं। विशेषण हिन्दी भाषा का महत्वपूर्ण भाग है।
कई बार केवल गुण बताना पर्याप्त होता है, लेकिन कई बार दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के गुणों की तुलना भी की जाती है।
तुलनात्मक विशेषण क्या है
परिभाषा…जिन विशेषण शब्दों के द्वारा दो या दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं के गुण-दोषों की तुलना की जाती है, उन्हें तुलनात्मक विशेषण कहते हैं।
जैसे… जब हम कहते हैं -“यह फूल सुन्दर है ” तो हां केवल गुण बताते हैं।
लेकिन.. जब हम कहते हैं “यह फूल उस फूल से अधिक सुन्दर है ” तब हम दो फूल में तुलना कर रहे होते हैं।
इसी प्रकार जब हम किसी को सबसे श्रेष्ठ बताते हैं, तब भी विशेषनका रूप परिवर्तित हो जाता है। यही रूप परिवर्तन विशेषण की अवस्थाएं कहलाता है।
इसी तुलना को स्पष्ट करने के लिए विशेषण की अवस्थाएं (Degree of Adjective) प्रयोग की जाती हैं। इनके माध्यम से हम यह बता सकते हैं कि कोई वस्तु या व्यक्ति केवल गुण वाला है, किसी से अधिक है, या सभी में सबसे अधिक है।
👉वाक्य में विशेषण का प्रयोग तीन रूपों में दृष्टिगोचर होता है। इन्हें ही विशेषण की अवस्था (Degree))कहते हैं। ये तीन हैं…
- 1.. सामान्य अवस्था/ मूल अवस्था (Positive Degree )
- 2.. उत्तरावस्था (Comparative Degree)
- 3.. उत्तमावस्था (Superlative Degree )
Visheshan Ki Avasthaen..
1.सामान्य या मूल अवस्था..(Positive Degree)
जब वाक्य में विशेषण साधारण रूप रूप में प्रयुक्त होता है, और उसमें किसी प्रकार की तुलना नहीं होती है, तब वह विशेषण की सामान्य अवस्था कही जाति है। जैसे…
1..भारत एक विशाल देश है । (इस वाक्य में भारत देश का विशेषण विशाल है, जो साधारण ढंग से कह गया है । किसी अन्य देश से तुलना नहीं हुई है।)
अन्य उदाहरण..
- 2.. सोहन डरपोक बच्चा है।
- 3.. सावन में चारोओर हरियाली छाई है।
- 4…दुष्ट लोगों से दूर रहना चाहिये।
- 5..विद्यालय के छात्रों नें श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
- 6.. मौसम सुहावना हो गया है।
- 7.. मेरे गाँव में प्राचीन मन्दिर है।
- 8.. पिता जी अस्वस्थ हैं।
- 9.. कमला के पास काला बैग है।
- 10..कविता के घर चार लोग आये हैं।
- 11..वाल्मीकि जी को आदि कवि कह जाता है।
- 12..वह एक प्रसिद्ध समाचार वाचक है।
- 13..बहता हुआ पानी शुद्ध होता है।
👉संस्कृत उदाहरण..
- जैसे..बोधिसत्वः अति दयालुः आसीत ।
- सः लम्बम् दण्डं धारयति।
- दीपकः सर्पात् भीतः अस्ति।
- सज्जनाः परोपकारी भवन्ति।
- वातावरणं मनोहरम् अस्ति।
- इदम् चित्रं सुन्दरं अस्ति।
2.उत्तरावस्था/ तुलनात्मक अवस्था(Comparative Degree)
जब दो व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच तुलना करके किसी एक को अधिक या कम बताया जाता है, तब उसे उत्तरावस्था कहते हैं।
👉 इस प्रकार की तुलनात्मक अवस्था दिखाने के लिए प्रायः ये शब्द प्रयोग होते हैं –” से बढकर , से अधिक , से ज्यादा,में, से कम, , से , की अपेक्षा, वनिस्पत, के अलावा, की तुलना में “आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है ।
जैसे..
- कविता, अन्शु से अच्छी लड़की है।
- मुम्बई की अपेक्षा चेन्नई अधिक गरम है।
- बच्चों का मन फूल से भी कोमल होता है।
- उन दोनों में कौन अधिक बलवान है?
- मीना,शीला से छोटी है।
- आप के अलावा सभी समय पर आये।
- राम की तुलना में श्याम अधिक सौम्य है।
- आदर सत्कार में तनव, क्षितिज से बढ़ कर है।
- माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं।
विशेषण की अवस्थाएं
उत्तमावस्था (Superlative Degree)
उत्तमावस्था विशेषण की सर्वोत्तम अवस्था होती है।जब दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में किसी एक को सबसे अधिक या सबसे कम बताया जाता है, तब उसे उत्तमावस्था कहते हैं।
जैसे..
- 1.. हमारा गाँव सबसे स्वच्छ गाँव है।
- 2.. छात्रों में दिनेश सबसे तेज दौड़ता है।
- 3..लता जी सर्वश्रेष्ठ गायिका थीं।
- 4…माउण्ट एवरेस्ट सबसे ऊँचा पर्वत है।
- 5..गङ्गा सबसे पवित्र नदी है।
- 6..महेश अत्यन्त धीरे सीखता है।
- 7..कोयल पक्षियों में सबसे मीठा बोलती है।
विशेषण की अवस्थाओं के उदाहरण
👉हिन्दी भाषा में विशेषण की अवस्था दिखाने के लिये से अधिक और सबसे अधिक शब्दों का प्रयोग करके दिखाया जाता है। जैसे..
| वीर | से वीर | सबसे वीर |
| कठिन | से कठिन | सबसे कठिन |
| बुद्धिमान | से बुद्धिमान | सबसे बुद्धिमान |
| तेज | से तेज | सबसे तेज |
| ज्ञानी | से ज्ञानी | सबसे ज्ञानी |
| नीच | से नीच | सबसे नीच |
| शुद्ध | से शुद्ध | सबसे शुद्ध |
तर और तम प्रत्यय जोड़कर भी उत्तराऔर उत्तमावस्था रूप बनाया जाता है। जैसे..
| निम्न | निम्नतर | निम्नतम |
| तीव्र | तीव्रतर | तीव्रतम |
| भयंकर | भयंकरतर | भयंकरतम |
| महत् | महत्तर | महत्तम |
| श्रेष्ठ | श्रेष्ठतर | श्रेष्ठतम |
| बलवत् | बलवत्तर | बलवत्तं |
| उत्कृष्ट | उत्कृष्टतर | उत्कृष्टतम |
| सरल | सरलतर | सरलतम |
| प्राचीन | प्रचीनतर | प्राचीनतम |
| कटु | कटुतर | कटुतम |
संस्कृत संज्ञा विधायक सूत्र के लिये इसे पढिये..
अभ्यास प्रश्न (विशेषण की अवस्थाएँ)
प्रश्न 1. विशेषण की कितनी अवस्थाएँ होती हैं?
प्रश्न 2. सामान्य अवस्था किसे कहते हैं?
प्रश्न 3. तुलनात्मक अवस्था किसे कहते हैं?
प्रश्न 4. उत्तमावस्था किसे कहते हैं?
प्रश्न 5. “राम मोहन से लंबा है।” यह किस अवस्था का उदाहरण है?
प्रश्न 6. “सीता कक्षा में सबसे बुद्धिमान है।” यह किस अवस्था का उदाहरण है?
प्रश्न 7. “यह आम मीठा है।” यह किस अवस्था का उदाहरण है?
प्रश्न 8. हिन्दी में तुलनात्मक अवस्था दिखाने के लिए कौन-कौन से शब्द प्रयोग होते हैं?
प्रश्न 9. निम्न वाक्य में विशेषण की अवस्था बताइये –
“रवि मोहन से अधिक तेज है।”
प्रश्न 10. निम्न वाक्य में विशेषण की अवस्था बताइये –
“गीता हमारी कक्षा की सबसे होशियार छात्रा है।”
प्रश्न 11. “मोहन चतुर है।” यह किस अवस्था का उदाहरण है?
प्रश्न 12. तुलनात्मक अवस्था में सामान्यतः किस विभक्ति का प्रयोग होता है? (संस्कृत में)
प्रश्न 13. उत्तमावस्था में सामान्यतः किस विभक्ति का प्रयोग होता है? (संस्कृत में)
प्रश्न 14. “सुन्दर” शब्द की तुलनात्मक अवस्था क्या होगी?
प्रश्न 15. “मधुर” शब्द की उत्तमावस्था क्या होगी?
प्रश्न 16. “रामः मोहनात् सुन्दरतरः अस्ति।” इसमें कौन-सी अवस्था है?
प्रश्न 17. “गङ्गा विश्व की सबसे पवित्र नदी है।” इसमें कौन-सी अवस्था है?
प्रश्न 18. “यह पर्वत ऊँचा है।” इसमें कौन-सी अवस्था है?
अभ्यास प्रश्न (विशेषण की अवस्थाएँ) का उत्तर..
1. विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं।
2. जब विशेषण अपने सामान्य रूप में प्रयुक्त होता है और उसमें किसी प्रकार की तुलना नहीं होती, उसे सामान्य अवस्था कहते हैं।
3. जब दो व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच तुलना करके किसी एक को अधिक या कम बताया जाता है, उसे तुलनात्मक अवस्था कहते हैं।
4. जब दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में किसी एक को सबसे अधिक या सबसे कम बताया जाता है, उसे उत्तमावस्था कहते हैं।
5. तुलनात्मक अवस्था।
6. उत्तमावस्था।
7. सामान्य अवस्था।
8. से, से अधिक, से कम, की अपेक्षा, की तुलना में आदि।
11. तुलनात्मक अवस्था।
12. उत्तमावस्था।
13. सामान्य अवस्था।
14. पंचमी विभक्ति।
15. सप्तमी विभक्ति।
16. सुन्दरतर।
17. मधुरतम।
18. तुलनात्मक अवस्था।
19. उत्तमावस्था।
20. सामान्य अवस्था।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
प्रश्न 1. विशेषण की अवस्थाएँ क्या होती हैं?
उत्तर – जब किसी विशेषण के द्वारा व्यक्तियों या वस्तुओं के गुण-दोष की तुलना की जाती है, तब उसे विशेषण की अवस्थाएँ कहा जाता है।
प्रश्न 2. विशेषण की कितनी अवस्थाएँ होती हैं?
उत्तर – विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं – सामान्य अवस्था, तुलनात्मक अवस्था और उत्तमावस्था।
प्रश्न 3. सामान्य अवस्था क्या होती है?
उत्तर – जब विशेषण बिना किसी तुलना के सामान्य रूप में प्रयोग होता है, तब वह सामान्य अवस्था कहलाती है।
प्रश्न 4. तुलनात्मक अवस्था क्या होती है?
उत्तर – जब दो व्यक्तियों या वस्तुओं के बीच तुलना की जाती है और किसी एक को अधिक या कम बताया जाता है, तब वह तुलनात्मक अवस्था कहलाती है।
प्रश्न 5. उत्तमावस्था क्या होती है?
उत्तर – जब दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं में किसी एक को सबसे श्रेष्ठ या सबसे कम बताया जाता है, तब उसे उत्तमावस्था कहते हैं।