पुनरुक्त शब्द पुनरुक्ति द्विरुक्ति

पुनरुक्त शब्द वे शब्द होते हैं जिनमें किसी शब्द को दो बार या अधिक बार दोहराया जाता है।
“पुनरुक्त” शब्द पुनः + उक्त से मिलकर बना है।

  • पुनः = फिर से / दोबारा
  • उक्त = कहा गया

अर्थात जिस शब्द को बार-बार कहा जाए उसे पुनरुक्त शब्द कहते हैं।
इसे पुनरुक्ति या द्विरुक्ति भी कहा जाता है।

उदाहरण

  • जल्दी-जल्दी काम करो।
  • बच्चे धीरे-धीरे चल रहे हैं।
  • लोग हँस-हँस कर बातें कर रहे हैं।

इन वाक्यों में एक ही शब्द की पुनरावृत्ति हुई है, इसलिए ये पुनरुक्त शब्द हैं।

पुनरुक्ति की परिभाषा

जब किसी वाक्य में एक ही शब्द या समान ध्वनि वाले शब्दों की पुनरावृत्ति होती है, तब उसे पुनरुक्ति या द्विरुक्ति कहते हैं।

पुनरुक्ति से भाषा में कई प्रकार के भाव प्रकट होते हैं, जैसे—

  • तीव्रता
  • निरन्तरता
  • प्रत्येक का बोध
  • जोर देना
  • ध्वनि का अनुकरण

पुनरुक्ति के कुछ सामान्य उदाहरण

  1. धीरे-धीरे बारिश होने लगी।
  2. वह हँस-हँस कर कहानी सुना रहा था।
  3. बच्चे दौड़-दौड़ कर खेल रहे थे।
  4. हम चलते-चलते बाजार पहुँच गए।
  5. माँ सुबह-सुबह मंदिर जाती हैं।

कविता में भी इनका प्रयोग अक्सर किया जाता है, जिससे कविता की सुन्दरता और बढ़ जाती है। जैसे..

  • 1.. हिमगिरि के हिम से निकल-निकल
  • 2.. रजनी बीती, भोर भयो है, घर-घर खुले किंवारे
  • 3.ग्वाल-बाल सब करत कुलाहल, जय-जय सबद उचारै।

अन्य उदाहरण…

  • 1..धीरे-धीरे खाओ , नहीं तो खाना अटक जायेगा।
  • 2..विद्यालय में छुट्टी होने पर बच्चे जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं।
  • 3.खांस-खांस कर उसक बुरा हाल है।
  • 4.हमलोग एक ही कहानी सुन-सुन कर ऊब गये।
  • 5.दुर्घटना में वह मरते-मरते बचा।
  • 6. चलते-चलते मैं थक गई।
  • 7. सुबह-सुबह उपवन में मोर बोलते हैं।

पुनरुक्त शब्द किन-किन शब्द भेदों में मिलते हैं

👉यह पुनरक्ति संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, विस्मायादि बोधक, तथा विभक्ति लगा कर होती है।

1. संज्ञा में

  • गली-गली में दीपक जल रहे हैं।
  • खेत-खेत में फसल लहलहा रही है।

2. सर्वनाम में

  • जिसने-जिसने मेहनत की, वही सफल हुआ।
  • कौन-कौन कार्यक्रम में आएगा?

3. विशेषण में

  • पीले-पीले फूल बगीचे में खिले हैं।
  • ऊँचे-ऊँचे पेड़ सड़क के किनारे लगे हैं।

4. क्रिया में

  • पढ़ते-पढ़ते रात हो गई।
  • सोचते-सोचते वह चुप हो गया।

5. क्रिया-विशेषण में

  • धीरे-धीरे अंधेरा फैलने लगा।
  • पास-पास घर बने हुए हैं।

6. विस्मयादिबोधक में

  • अरे-अरे! यह क्या हो गया।
  • हाय-हाय! कितना नुकसान हुआ।

7..विभक्ति लगा कर ..

(क) मेरी कक्षा में सारे के सारे लोग संस्कृत बोलते हैं।

(ख)हैदराबाद और सिकन्दराबाद पास-ही-पास हैं।

(ग)युद्ध में देश के देश बर्बाद हो गए। चारो तरफ मलवा-ही-मलवा है।

पुनरुक्त शब्द के प्रकार…

पुनरक्ति तीन प्रकार की होती है..

1..पूर्ण पुनरुक्ति

2..अपूर्ण पुनरक्ति

3..अनुकरण वाचक पुनरुक्ति

1.. पूर्ण पुनरुक्ति..

👉जब एक ही शब्द को ज्यों-का-त्यों दोहराया जाता है, तब उसे पूर्ण पुनरुक्ति कहते हैं।

जैसे.. चलते-चलते, हंसते-हंसते , दौड़ते-दौड़ते, खाते-खाते, अलग-अलग, भिन्न-भिन्न, राम-राम, तिल-तिल, पीछे-पीछे आदि।

उदाहरण

  • धीरे-धीरे हवा चलने लगी।
  • बच्चे खेलते-खेलते थक गए।
  • मंदिर में जय-जय का स्वर गूँज उठा।
  • वह सोच-सोच कर परेशान हो रहा है।
  • किसान खेत-खेत घूम रहा है।

इन वाक्यों में एक ही शब्द दो बार आया है, इसलिए यह पूर्ण पुनरुक्ति है।

अपूर्ण पुनरक्त शब्द …

जब दो अलग-अलग लेकिन मिलते-जुलते शब्दों का प्रयोग होता है, तब उसे अपूर्ण पुनरुक्ति कहते हैं।यह तीन प्रकार की होती है।

(क) दो सार्थक शब्द

उदाहरण

  • खाना-पीना ठीक से करो।
  • पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दो।
  • सुख-दुख जीवन का हिस्सा हैं।
  • हँसी-खुशी कार्यक्रम समाप्त हुआ।

1.. संज्ञा.. काम-धाम , बाल-बच्चे

(ख).. दो निरर्थक शब्दों से..

जैसे.. अंट-शंट, टीम-टाम

उदाहरण…

  • वह गुस्से में अंट-शंट बोलने लगा।
  • बच्चे आलतू-फालतू बातें कर रहे थे।

(ग).एक सार्थक और दूसरा निरर्थक..

संज्ञा से .. टाल-मटोल , पूछ-ताछ , ।

विशेषण से.. ठीक-ठाक, टेड़ा -मेढ़ा,।

क्रिया से .. दौड़ना -धूपना, चलना-फिरना , खेलना -खाना।

अव्यय से .. आमने-सामने , आस-पास।

उदाहरण

  • काम-धाम कैसा चल रहा है?
  • ठीक-ठाक हालत है।
  • चलना-फिरना कम हो गया है।
  • उन दोनों में बोल-चाल

👉अपूर्ण पुनरक्ति या द्विरुक्ति को सहचर शब्द कहा जाता है । ये समान अर्थ वाले होते हैं। जैसे…

उदाहरण

  • खान-पान
  • आना-जाना
  • उठना-बैठना
  • मान-सम्मान
  • रीत-रिवाज
  • खेल-कूद
  • सुख-सुविधा
  • देख-भाल
  • मान-मनौव्वल

पुनरुक्त शब्द

3..अनुकरण वाचक पुनरक्ति ..

जब शब्द किसी ध्वनि का अनुकरण करके बनाए जाते हैं, तब उन्हें अनुकरणवाचक पुनरुक्ति कहते हैं।

उदाहरण

  • टप-टप पानी गिर रहा है।
  • धड़-धड़ दरवाजा बज रहा है।
  • छन-छन पायल बज रही है।
  • ठक-ठक कोई दरवाजा खटखटा रहा है।
  • भन-भन मधुमक्खियाँ उड़ रही हैं।
  • दना-दन गोलियां चलने लगीं।
  • खटा-खट बाहर भाग गये।
  • धपा-धप पीठ पर मरणे लगे।
  • वह मुन-मुना कर पढ़ रहा है।

👉इस प्रकार की पुनरुक्ति में शब्द लगभग किसी वस्तु की यथार्थ ध्वनि या काल्पनिक ध्वनि के आधार पर बोले जाते हैं..

पुनरुक्त शब्द

पुनरुक्ति से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम

1. “ही” का प्रयोग

यदि पुनरुक्त शब्दों के बीच “ही” आए तो दोनों ओर हाइफ़न लगाना चाहिए।

उदाहरण

  • मन-ही-मन वह मुस्कुरा रहा था।
  • बात-ही-बात में वह रोने लगी।

2. “से” का प्रयोग

तुलना दिखाने के लिए विशेषण की पुनरुक्ति में “से” लगाया जाता है।

उदाहरण

  • अच्छे-से-अच्छे खिलाड़ी भी हार सकते हैं।

3. संख्या वाचक पुनरुक्ति

संख्या की पुनरावृत्ति से प्रत्येक का बोध होता है।

उदाहरण

  • एक-एक छात्र को पुरस्कार मिला।

4. समुदाय का बोध

संख्या शब्दों के बीच “के” लगाकर समुदाय का अर्थ व्यक्त किया जाता है।

उदाहरण

  • तीन के तीन खिलाड़ी मैदान में उतर गए।
  • चार के चार साधु हैं।

निष्कर्ष

पुनरुक्त शब्द हिंदी भाषा की एक महत्वपूर्ण विशेषता हैं। इनसे भाषा अधिक प्रभावशाली, स्पष्ट और जीवंत बनती है। बातचीत, साहित्य और कविता में इनका प्रयोग बहुत सामान्य है।

पुनरुक्ति के माध्यम से तीव्रता, निरंतरता, प्रत्येकता और ध्वनि का प्रभाव आसानी से व्यक्त किया जा सकता है।

इति पुनरुक्त शब्द विवेचन…

प्रश्न- उत्तर..

1.. पुनरक्त या द्विरुक्त शब्द किसे कहते हैं?

2.. पुनरुक्ति कितने प्रकार की होती है

..3 किस पुनरक्ति /द्विरुक्ति को सहचर शब्द भी कहते हैं?

रिक्त स्थान पूर्ति…

प्रश्न 4.. घर की बात………… में नहीं जानी चाहिये। ( गली-गलियारा )

प्रश्न 5.. यह बात…. फैल गई। (कान-कान )

प्रश्न..6. वह……. करोड़पति हो गया। (रात-रात )

प्रश्न..7.. अनुकरण वाचक द्विरुक्ति क्या होती है?

प्रश्न..8.. मीठे-मीठे बेर खाये..यह किस प्रकार की द्विरुक्ति है?

प्रश्न..9.. टना-टन, खटा -खट, पटा-पट यह किस पुनरक्ति का उदाहरण है?

प्रश्न.10.. पुनरुक्त शब्द की जोड़ी क्या है?

उत्तर…(1).. बोलते या लिखते समय जब एक ही शब्द को दो बार प्रयोग करते हैं, तो इसे ही पुनरक्त शब्द कहते हैं।

(2).. तीन प्रकार की..1पूर्ण 2.. अपूर्ण 3.. अनुकरणात्मक

(3).. अपूर्ण पुनरुक्ति को सहचर भी कहते हैं.

रिक्त स्थान पूर्ति.. उत्तर

(4)..गली-गलियारों , (5).. कानो-कान , (6)रातों-रात ,

(7) अनुकरण अर्थात नकल। यह किसी क्रिया के होने पर जो ध्वनि निकलती है उसी के आधार पर तथा बोले गये शब्द के समान ध्वनि का अनुसरण करके बोले जाने वाले शब्द अनुकरण वाचक होते हैं।

(8)पूर्ण पुनरक्ति.. विशेषण शब्दों की आवृत्ति। (9). अनुकरण वाचक

(10).. धीरे-धीरे, जल्दी- जल्दी, पास-पास, खाना-पीना अन्न-जल , काम- धन्धा , दाल-रोटी, देवी-देवता

पुनरुक्त शब्द – अभ्यास प्रश्न (MCQ और रिक्त स्थान)

अभ्यास प्रश्न

1. निम्न में से कौन सा पूर्ण पुनरुक्ति है?
(a) चलते-चलते
(b) खाना-पीना
(c) टप-टप
(d) ठीक-ठाक

2. निम्न वाक्य में पुनरुक्ति है या नहीं?
“बच्चे खेल-खेल कर थक गए।”

3. अनुकरणवाचक पुनरुक्ति का उदाहरण चुनिए।
(a) रो-रो
(b) धीरे-धीरे
(c) बाल-बच्चे
(d) काम-धाम

4. अपूर्ण पुनरुक्ति के उदाहरण हैं:
(a) हँस-हँस कर
(b) टप-टप
(c) खाना-पीना
(d) धीरे-धीरे

5. किस प्रकार की पुनरुक्ति में शब्दों का ध्वनि अनुकरण किया जाता है?

6. रिक्त स्थान भरिए:
(क) वह ________ सोचते हुए परेशान हो गया।
(ख) बारिश ________ गिर रही थी।

7. निम्न वाक्यों में से सही पुनरुक्ति चुनिए:
(a) घर-घर साफ-सुथरा है।
(b) अच्छा अच्छा खिलाड़ी खेल रहा है।
(c) फटाफट दौड़-भाग करो।
(d) मन-मन विचार करता रहा।

उत्तर

1. (a) चलते-चलते → पूर्ण पुनरुक्ति
2. हाँ, “खेल-खेल” → पूर्ण पुनरुक्ति
3. (a) रो-रो → अनुकरणवाचक पुनरुक्ति
4. (c) खाना-पीना → अपूर्ण पुनरुक्ति
5. अनुकरणवाचक पुनरुक्ति
6.
(क) सोच-सोच कर
(ख) टप-टप
7. सभी वाक्य सही हैं और पुनरुक्ति दर्शाते हैं।

FAQ Schema – पुनरुक्त शब्द

Q1. पुनरुक्त शब्द क्या होते हैं?
A1. वे शब्द हैं जिन्हें वाक्य में दोहराया जाता है। उदाहरण: धीरे-धीरे, हँस-हँस कर।

Q2. पुनरुक्ति के प्रकार कौन-कौन से हैं?
A2. तीन प्रकार:

  1. पूर्ण पुनरुक्ति
  2. अपूर्ण पुनरुक्ति
  3. अनुकरणवाचक पुनरुक्ति

Q3. पूर्ण पुनरुक्ति क्या है?
A3. जब एक ही शब्द को दोहराया जाए। उदाहरण: चलते-चलते, हँसते-हँसते।

Q4. अपूर्ण पुनरुक्ति क्या है?
A4. जब दो अलग शब्दों का प्रयोग एक साथ होता है। उदाहरण: खाना-पीना, उठना-बैठना।

Q5. अनुकरणवाचक पुनरुक्ति क्या है?
A5. जब शब्द किसी ध्वनि की नकल करके बनते हैं। उदाहरण: टप-टप, धड़-धड़।

Q6. पुनरुक्ति से क्या लाभ होता है?
A6. भाषा अधिक जीवंत, स्पष्ट और प्रभावशाली बनती है; भाव, तीव्रता और निरंतरता व्यक्त होती है।

विशेषण की अवस्थाएं

संस्कृत संज्ञा विधायक सूत्र

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top